ऊना में आज बहेगी बदलाव की बयार

By: Nov 9th, 2017 12:05 am

ऊना —  ऊना विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया। सतपाल रायजादा ने मतदातों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने बारे अपील की। रायजादा ने कहा कि भाजपा विधायक ने जो पिछले 15 वर्ष से क्षेत्र की अनदेखी ही की है, उससे जनता अब बदलाब के मूड़ में है। क्षेत्र की जनता ने तीन बार भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भेजा, लेकिन सतपाल सत्ती क्षेत्र की समस्याओं को उठाने में विफल रहे है। रायजादा ने कहा कि सत्ती पिछले पांच वर्ष से जनता के बीच भी नहीं गए और अब चुनाव के समय जनता के पास पहुंच किस मुंह से अपने लिए मत मांग रहे है। इसी के चलते क्षेत्र की जनता अब भाजपा विधायक से हर जगह 15 वर्षों का हिसाब मांग रही है। सतपाल राजजादा ने कहा कि ऊना विस क्षेत्र में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से विकास को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच साल के दौरान ऊना विस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थय व सड़कों की दशा में सुधार किया गया। जबकि बसदेहड़ा में सरकारी डिग्री कालेज व उपतहसील खोली गई। वीरभद्र सरकार ने पांच साल में अनेकों विकास कार्य शुरू करवाए। ऊना मुख्यालय पर बाढ़ नियंत्रण डिवीजन का एसई कार्यालय खोला गया, जबकि रक्कड़ कालोनी में पीडब्ल्यूडी का एसई कार्यालय भवन तैयार किया गया। ऊना की चौरासी पौडि़या खड्ड का तटीकरण किया गया। जबकि केंद्र सरकार ने स्वां तटीकरण के कार्य को रुकवाने का ही कार्य किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App