करियप्पा को दें ‘भारत रत्न’

By: Nov 5th, 2017 12:10 am

नई दिल्ली— आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को भारत रत्न देने की मांग की। एक इवेंट में आर्मी चीफ ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि फील्ड मार्शल करियप्पा को भारत रत्न दिया जाए। अगर यह दूसरे लोग को मिल सकता है तो मेरी नजर में फील्ड मार्शल भी इसके हकदार हैं। उन्हें ये सम्मान न देने की कोई वजह नहीं है। बता दें कि अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद 1949 में करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। जनरल करियप्पा का जन्म 1899 में हुआ। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के अलावा 1947 में भारत-पाक युद्ध में भी भारतीय सेना को लीड किया। उन्हें 1986 में फील्ड मार्शल रैंक दी गई थी। इसके छह साल बाद 1993 में बंगलूर के अस्पताल में उनका निधन हो गया। उधर, सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि दुनिया की किसी भी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए और उसी तरह भारतीय सशस्त्र बल भी युद्ध के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कहा कि  युद्ध तैयारी के संबंध में चीन की ओर से दिये जाने वाले बयान कोई नई बात नहीं है। शांतिकाल हो अन्य कोई समय भारतीय सेना हमेशा युद्ध के लिए सज्ज है। उन्होंने कहा कि किसी भी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहना पड़ता है। प्रत्येक सशस्त्र बल का यही काम है। कोई अगर ऐसा कहता है तो इसमें कोई नई बात नहीं है। मुझे भी लगातार तैयारियां करते रहना पड़ता है। हम इसे शांतिकाल नहीं कह सकते, (लेकिन) हम सभी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App