कार से डेढ़ किलो चरस पकड़ी

By: Nov 29th, 2017 12:08 am

चिंतपूर्णी — चिंतपूर्णी पुलिस ने मुबारिकपुर-भरवाईं सड़क मार्ग पर एक कार से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में पवन कुमार व एक महिला सावित्री देवी निवासी थालटूकोट (मंडी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विभागीय कार्रवाई आरंभ कर दी है। चरस की कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी अनुसार पुलिस ने मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर सप्तदेवी मंदिर के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मुबारिकपुर से ज्वालाजी कांगड़ा की ओर जा रही एप्लाइड फॉर टियागो कार को चैकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान कार चालक को तलाशी के लिए रोका तो कार में गियर बॉक्स के नीचे लिफाफे में एक किलो 50 ग्राम चरस छुपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर, एसपी ऊना संजीव गांधी ने बताया कि चिंतपूर्णी क्षेत्र में पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम चरस सहित एक महिला व एक व्यक्ति को पकड़ा है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां लेकर जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App