जैविक खेती का रकबा अब 22.5 लाख हेक्टेयर

By: Nov 10th, 2017 12:04 am

नई दिल्ली— कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि जैविक खेती पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के साथ कृषि की स्थिरता को भी सुनिश्चित करती है और इससे मिट्टी उपजाऊ रहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है और अब तक देश में 22.5 लाख हेक्टेयर जमीन को जैविक खेती के दायरे में लाया गया है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को पोषणयुक्त आहार की आवश्यकता है, जो जैविक खेती के जरिए आसानी से संभव है। इसके अलावा खेती में टिकाऊपन लाने के साथ मिट्टी के स्वास्थ्य को भी जैविक खेती के जरिए दुरुस्त रखा जा सकता है। इसलिए जैविक खेती आज राष्ट्रीय और वैश्विक आवश्यकता बन गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App