दिव्यांग खिलाडि़यों की खेल स्पर्धा का आयोजन 25 से

By: Nov 14th, 2017 12:05 am

नाहन – जिला सिरमौर के दिव्यांग खिलाडि़यों की वर्ष 2017-18 के लिए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग सिरमौर द्वारा चंबा मैदान खेल मैदान में 25 नवंबर से किया जा रहा है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुबोध रमौल ने बताया कि सिरमौर जिला स्तर पर विजेता खिलाडि़यों को दिव्यांग खिलाडि़यों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसका आयोजन दो दिसंबर को मंडी में किया जाएगा। इस जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन करवाया जाएगा, जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के दृष्टि विहीन 13 से 17 आयु वर्ग 100 मीटर पैदल तथा रस्सी टापना, श्रवण बाधिता यथोपरि 100 मीटर रेस तथा लंबी कूद, शारीरिक दिव्यांग यथोपरि 50 मीटर सहायक दौड़, सॉफ्ट बॉल थ्रो, मानसिक दिव्यांग यथोपरि 50 मीटर दौड़, बोचि, 100, 200 तथा 400 मीटर की समत्तल दौड़ें 18 से 22 वर्र्ष के दिव्यांग महिला तथा पुरुषों के लिए शामिल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App