पड़ी लकड़ी नहीं उठाते

By: Nov 18th, 2017 12:02 am

लखनऊ — समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म पद्मावती पर चल रहे विवाद के संबंध में ‘पड़ी लकड़ी नहीं उठाते’ कहकर शुक्रवार को पल्ला झाड़ लिया। श्री यादव से पूछा गया था कि पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा कि वह अनावश्यक विवाद में क्यों पड़ें। वैसे भी, कानून व्यवस्था की हालत ठीक नहीं है। घटनाएं रुक नहीं रही हैं। कानून व्यवस्था पर सरकार की कोई पकड़ रह नहीं गई है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म कम ही देख पाते हैं, इसलिए फिल्मों पर उनकी टीकाटिप्पणी ठीक नहीं है। कुछ लोग इस तरह का विवाद पैदा कर मूल समस्याओं से ध्यान बंटाते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App