पांच साल काम नहीं…धोखा दिया

By: Nov 1st, 2017 12:10 am

भाजपा प्रत्याशी जेआर कटवाल का कांग्रेस के उम्मीदवार पर तीखा हमला

गेहड़वीं — झंडूता हलके से भाजपा प्रत्याशी जेआर कटवाल ने कहा है कि विकास के नाम पर कांग्रेस सरकार और यहां के नुमाइंदों ने जनता को छला है और पांच साल के कार्यकाल में जनता की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने विकास के मुद्दे पर कांग्रेस प्रत्याशी डा. बीरूराम किशोर की जमकर घेरेबंदी की।। उन्होंने कहा कि किशोर विकास के बड़े-बड़े दावे और वादे करते फिर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि धरातल पर तो विकास के काम हुए ही नहीं। मंगलवार को बैहनाब्राह्मणा और गेहड़वीं क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान के तहत नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व विधायक पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने कहा कि गेहड़वीं और बैहनाब्राह्मणा क्षेत्रों में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। पांच साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। इस मौके पर उनके साथ बैहनाब्राह्मणा पंचायत प्रधान कमलेश ठाकुर, उपप्रधान रामेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान दुर्गा सिंह ठाकुर, सुखराम ठाकुर, विपिन धीमान, मदन धीमान, गेहड़वीं के प्रधान प्यार सिंह, उपप्रधान सुनील नड्डा, सतपाल वर्मा, अजय चंदेल और धर्म सिंह चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App