भाजपा ने सही वक्त पर लिया सही फैसला

By: Nov 1st, 2017 12:01 am

मंडी — भारतीय जनता पार्टी हाइकमान द्वारा प्रो. प्रेम कुमार धूमल को बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बधाई दी है। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि भाजपा हाइकमान ने सही समय पर सही फैसला लिया है। कांग्रेस ने पहले ही अपना मुख्यमंत्री घोषित कर दिया था तथा भाजपा पर हमेशा तंज कसे जाते थे, लेकिन पार्टी ने जनता की पुकार सुनते ही सही समय पर अपना फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रो. प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री घोषित होने से भाजपा हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने इस निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में अब कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App