भाजपा महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति

By: Nov 26th, 2017 12:02 am

पंचकूला  – पंचकूला के सेक्टर-दो स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला पंचकूला महिला मोर्चे की बैठक जिला अध्यक्ष परमजीत कौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी भी उपस्थित रहीं। इसमें उन्होंने कार्यकारिणी की कार्यशैली के बारे में बताया एवं केंद्र सरकार की नीतियां और राज्य सरकार की नीतियां हर महिला तक कैसे पहुंचे, इस बारे में भी बताया। बैठक में जिला पंचकूला महिला मोर्चा का विस्तार भी किया गया,  जिसमें रेणु गोयल को पूर्वी मंडल अध्यक्ष, मंजू यादव को जिला उपाध्यक्ष, संयोगिता को जिला सचिव,  परमिंदर, सुनीता, उषा त्रिपाठी एवं पूनम को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। बैठक में उपस्थित महिला सदस्यों से सरकारी नीतियां लोगों तक पहुंचाने की अपील  की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App