भारत-कजाकिस्तान के सैनिक करेंगे युद्धाभ्यास

By: Nov 1st, 2017 12:01 am

पालमपुर, डलहौजी — भारत और कजाकिस्तान सेना द्वारा सैनिक सैन्य अभ्यास ‘प्रबल दोस्तिक-2017’ का आयोजन दो से 15 नवंबर को बकलोह में आयोजित होगा। यह रक्षा क्षेत्र में व्यापक सहयोग का इतिहास रखने वाले दोनों देशों के बीच दूसरा सैन्य अभ्यास है। संयुक्त सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण कजाकिस्तान में 2016 में आयोजित किया गया था। कजाकिस्तान सैन्य कर्मियों के साथ होने वाले इस अभ्यास के लिए भाग लेने वाले सैनिकों को 3/11 गोरखा रेजिमेंट से लिया गया है। इस सैन्य अभ्यास में लगभग 20 सैन्य टुकडि़यां भाग लेंगी। सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के मध्य द्विपक्षीय संबंधों व सैन्य कौशल का विनिमय करना है। दो बड़े राष्ट्रों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए इस अभ्यास को निर्धारित किया गया है। संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय सैनिकों को आतंकवाद का मुकाबला करने और जंगलों में युद्ध और विशेश आपरेशन के लिए तैयार करना है। कजाकिस्तान सेना के साथ 14 दिनों का सैन्य अभ्यास एक अभ्यास है। इसका उद्देश्य एक दूसरे की युद्ध रणनीति व तकनीकों और प्रक्रियाओं को समझना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App