राष्ट्रपति ने सांसद कटारिया की बेटी को दिया आशीष

By: Nov 26th, 2017 12:02 am

अंबाला – महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को  अंबाला में स्थानीय सांसद रत्नलाल कटारिया की बेटी दिव्या की शादी में शिरकत की। उन्होंने नवदंपत्ति दिव्या और प्रवीन को शुभकामनाएं और मुबारकबाद दी। उन्होंने नवदंपत्ति के सुखद और उज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने दिव्या के पिता रत्नलाल कटारिया और माता बंतो कटारिया को भी बेटी दिव्या की शादी की मुबारकबाद दी। उनके साथ हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुज्जर, कंवरपाल गुज्जर, नायब सिंह सैणी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, स्थानीय निकाय राज्य मंत्री मुनीष ग्रोवर, विधायक असीम गोयल, ज्ञान चंद गुप्ता, घनश्याम दास अरोड़ा, बलवंत सिंह सढौरा, पूर्व विधायक वीना छिब्बर व अन्य गणमान्य लोगों ने भी नव दंपत्ति को शादी और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अकिल मोहम्मद, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एडीसी आरके सिंह तथा पंजाब व हरियाणा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव दंपत्ति को मुबारकबाद दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App