रेडक्रॉस शाखा को 31 हजार

By: Nov 24th, 2017 12:02 am

पंचकूला वृद्ध आश्रम के  रतन कुमार ने उपायुक्त को सौंपा चैक

पंचकूला— जिला रेडक्रॅस द्वारा सेक्टर-15 में चलाए जा रहे वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग रतन कुमार हांडा जो आश्रम में पिछले सात वर्षों से रह रहे हैं ने जिला रेडक्रॅस शाखा द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों से प्रोत्साहित होकर गुरुवार को उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॅस शाखा की अध्यक्षा गौरी पराशर जोशी को 31 हजार रुपए की राशि का चैक प्रदान किया। उपायुक्त ने इस अवसर पर बताया कि रेडक्रॉस द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में इस समय 32 बुजुर्ग रह रहे हैं, जिनमें से 17 महिलाएं हैं। इन बुजुर्गों को रेडक्रॅस के माध्यम से ऐसा वातावरण प्रदान किया जा रहा है कि वे बुजुर्ग अपने आप को पारिवारिक माहौल महसूस कर रहे हैं। उनके ठहरने की उचित व्यवस्था रेडक्रॅस के माध्यम से बेहतर ढंग से की जा रही है। इन्हीं गतिविधियों के उचित संचालत से 80 वर्षीय रतन कुमार हांडा ने अपनी छोटी-छोटी बचतों से जमा राशि का 31 हजार रुपए का चैक रेडक्रॅस को अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए सौंपा है। उपायुक्त ने सभी वर्ग के संपन्न लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भी जिला रेडक्रॅस में अधिक से अधिक दान करें, ताकि रेडक्रॉस के माध्यम से बजुर्गों, गरीब लोगों व प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके। इस अवसर पर जिला रेडक्रॅस शाखा के सचिव अनिल जोशी, वृद्ध आश्रम के सुपरवाइजर गंभीर सिंह भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App