वीरभद्र सिंह ने मांगे आदित्य को वोट

By: Nov 1st, 2017 12:10 am

कुल्लू –  मुख्यमंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक वीरभद्र सिंह ने बंजार पहुंचकर बंजार विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह के लिए वोट मांगे। वहीं, आदित्य विक्रम सिंह ने भी समर्थकों की भीड़ जुटाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बंजार की जनता से कहा कि कांग्रेस सरकार जब-जब भी सत्ता में आई तो अथाह विकास किए हैं। उन्होंने कहा कि बंजार में भी विकास के आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने जनता से अपील की वे आदित्य विक्रम सिंह को अपना बहुमत वोट देकर जिताएं ताकि इनके पिता स्व. मंत्री कर्ण सिंह से अधूरे छूटे कार्य के साथ विकास के सपने पूरे हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार फिर रिपीट होगी और फिर उनके कांग्रेस सरकार को विकास कार्य करने का मौका मिलेगा।  वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र के कार्य पूरी तरह से ठप पड़े थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही यहां विकास कार्यों की झड़ी लगाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App