अयोध्या मामले में आज से सुनवाई

By: Dec 5th, 2017 12:01 am

अयोध्या — उच्चतम न्यायालय मंगलवार से अयोध्या में विवादित रामजन्मभूमि मामले की हर रोज सुनवाई करेगा। छह दिसंबर, 1992 को कारसेवकों ने विवादित ढांचे को ध्वस्त कर दिया था। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) विवादित स्थान पर अगले साल अक्तूबर में राममंदिर का निर्माण शुरू करने की घोषणा कर चुका है। केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने इस मसले पर मौन साध रखा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App