इनेलो राज्य कार्यकारिणी की बैठक दो दिसंबर को

By: Dec 1st, 2017 12:01 am

चंडीगढ़ — इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की बैठक दो दिसंबर को भिवानी स्थित चौधरी देवीलाल सदन में सुबह 11 बजे से होगी। इनेलो की गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा करेंगे। बैठक में पार्टी के सभी सांसद, पूर्व सांसद,  विधायक, पूर्व विधायक, जिला, हलका व शहरी अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश व जिला संयोजक और विशेष आमंत्रित सदस्य भी हिस्सा लेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App