एएमपी कम्प्यूटर सेंटर में गूंजे देशभक्ति के तराने

By: Dec 3rd, 2017 12:05 am

आनी  — नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के सौजन्य से शुक्रवार को आदर्श गांव थबोली के महिला मंडल के संयुक्त तत्त्वावधान में आनी स्थित एएमपी कम्प्यूटर सेंटर में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त महिला समाज शिक्षा अधिकारी विजय कंवर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र की ओर से खंड प्रभारी टिंकू  शर्मा ने उन्हें टोपी, बैज पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मुख्यातिथि ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि समाज व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान है। पूर्व में भारत देश की आजादी के लिए देश भक्ति का जज्बा कायम रखते हुए रानी लक्ष्मीबाई सहित अन्य कई वीर- वीरांगनाओं ने अपना बलिदान दिया और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया।  विजय कंवर ने कहा कि देश की आजादी के बाद महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इसके अलावा पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने पर भी बल दिया और खाली पड़ी भूमि पर पेड़ लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें भावना ठाकुर ने प्रथम, पल्लवी ने दूसरा और विजेता ने तृतीय स्थान हासिल किया। सोनू शर्मा और श्याम भारती ने गीत के माध्यम से बेटी बचाओ और देश प्रेम का संदेश दिया। महिला मंडल थबोली की महिलाओं ने समूह गीत के माध्यम से देश भक्ति का अलख जगाया। कार्यक्रम में सिराज संस्कृति मंच आनी के अध्यक्ष छबिंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे।  नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के सौजन्य से सभी प्रतिभागियों को मुख्यातिथि विजय कंवर के कर- कमलों से उचित पुरस्कार से सम्मनित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि विजय कंवर के साथ छबिंद्र शर्मा, डे केयर के प्रबंधक एवं निर्णायक नीरज शर्मा पप्पू सत्या, कार्यक्रम आयोजक शर्मा, संतोष शर्मा, सदस्य बबली शर्मा, एएमपी  कम्प्यूटर सेंटर के संदीप, महिला मंडल थबोली की प्रधान सैना शर्मा, निर्मला शर्मा, कल्पना शर्मा, सोनू शर्मा के अलावा  शांति  ओम सेंटर की शीला, रक्षा, पल्लवी, सहित अजय, दिलीप सागरसत तथा अजय सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App