पुन्नर में किसानों को बताई योजनाएं

By: Dec 6th, 2017 12:10 am

पालमपुर — जिला कांगड़ा के भवारना ब्लॉक की पंचायत पुन्नर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर डा. सुरेश कपूर कृषि उपनिदेशक कांगड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विकास खंड भवारना की तरफ से विषयवाद विशेषज्ञ व अन्य अधिकारीगण, मृदा प्रशिक्षण प्रयोगशाला से मृदा प्रशिक्षण अधिकारी व अन्य अधिकारियों व धान अनुसंधान केंद्र रैत से आए दो वैज्ञानिकों ने भी भाग लिया। पुन्नर पंचायत के प्रधान, महिला मंडलों व कृषि समूहों ने भी इस समारोह में अपनी भागीदारी प्रस्तुत की। इस समारोह में 150 किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। डा. शशिपाल अतरी विषयवाद विशेषज्ञ ने किसानों को कृषि विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। डा. संदीप मनुजा, डा. सचिन उपमन्यु ने अपने-अपने विषय के बारे में लोगों को अवगत करवाया व मौके पर उनकी समस्याओं का निवारण किया। इसके अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी डा. अरुण व्यास से कृषक रू-ब-रू हुए व आधुनिक कृषि के बारे में चर्चा की। मुख्यातिथि डा. सुरेश कपूर ने किसानों को फसल बीमा योजना, खेत संरक्षण योजना व अन्य विभागीय स्कीमों के बारे में बताया तथा लोगों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे गए


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App