70 महिलाओं को फ्री बांटा राशन और कंबल

By: Dec 3rd, 2017 12:05 am

ऊना— हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा शुरू किए गए अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प ने अपने पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसके तहत अभी तक जिला की 241 बेसहारा विधवा महिलाओं में 15 लाख रुपए का निःशुल्क राशन बांटा जा चुका है, जबकि 241 गर्म कंबल, 21 सिलाई मशीनें, 111 सूट व बरतन भी विधवा महिलाओं को दिए जा चुके हैं। इस बात का खुलासा शनिवार को सुविधा पैलेस ऊना में किए गए अमोदिनी महिला प्रकल्प के कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने किया। इसी दौरान जिला की 70 बेसहारा  महिलाओं को एक-एक हजार रुपए का निःशुल्क राशन व एक-एक गर्म कंबल दिया गया। कंबलों का दान सुविधा पैलेस के एमडी सचिन बस्सी, उनके पिता एमके बस्सी व पत्नी सांची बस्सी द्वारा किया गया, जबकि 25 कंबल एलजेएन हिमोत्कर्ष कालेज कोटला खुर्द के छात्रावास में रह रही छात्राओं को जगबीर सिंह, उनके पुत्र तेजवंत सिंह संधू व समाजसेविका पूजा कपिला ने दिए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के तहत 54 पितृहीन बालिकाओं को 600-600 रुपए नकद, कापियां व एक-एक गर्म स्वेटर दिया गया। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा गर्ल चाइल्ड एडॉप्शन योजना के तहत आठ लड़कियों को 50,384 रुपए संस्था के सौजन्य से वितरित किए गए, जबकि 25 मातृ-पितृविहीन बच्चों को 81,300 रुपए की राशि उनके बैंक खातों में डाली गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रादेशिक महासचिव पूर्ण लाल शर्मा ने पचास हजार व रोज अरोड़ा शर्मा ने 12,400 रुपए मातृ-पितृहीन प्रोजेक्ट के तहत संस्था को दिया, जबकि चरणजीत सिंह संधू ने 12,400 व पालबिंद्रा ने 20,400 रुपए अमोदिनी प्रकल्प के सफल आयोजन के लिए दान दिए। विशिष्ट अतिथि सर्वदागिरि महाराज व बाबा हरपाल सिंह ने संस्था द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना की। संस्था के मुख्य सलाहकार सतपाल शर्मा ने संस्था के विभिन्न प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी। कंवर हरि सिंह ने अमोदिनी कार्यक्रम के तहत विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पहुंचने पर संस्था के महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह ने सभी का स्वागत किया। अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा शमशेर सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। जिला शाखा प्रधान कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने मंच संचालन की भूमिका निभाते हुए सामाजिक गीत की प्रस्तुति भी दी। अमोदिनी कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर हिमोत्कर्ष संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोमिला कंवर के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। संस्था की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

इन छात्राओं को बांटीं स्वेटर-कापियां

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत वजीफा, स्वेटर व कापियां हासिल करने वाली छात्राओं में श्वेता, पूजा, मनीषा, वंशिका, अंजलि, श्वेता, सपना, अक्षिता, प्राची, शिंगार, जानवी, कामना, नेहा, तन्वी, वसुधा, रेखा, रणजीत कौर, रजनी, वंशिता, प्रणवजोत, पल्लवी, हरदेश, शिल्पी, तनु, निशा, पूजा, पूनम, मोनिका, कामिनी, अनु, रिक्षिता, पल्लवी, गुंजन, अंजु, मनिंद्र, अंजलि, समीक्षा, कामना, आंचल, कुसुम, काजल, सानिया, प्रियंका, निशा, बख्शो, कशिश, महक, रिधि, खुशी, प्रियंका, बलबीर कौर, सना, रिया और नेहा के नाम शामिल हैं।

कार्यक्रम में इन्हें मिला फ्री राशन

योजना के तहत निःशुल्क राशन प्राप्त करने वालों में रीता देवी, राज रानी, राज कुमारी, अंजु देवी, रंजना कुमारी, सुखविंद्र कौर, नमता, संदेश कुमार, मनीषा देवी, उषा देवी, कमलेश देवी, किरण बाला, दर्शन कौर, प्रवीण कुमारी, निशा, कविता, कुसुम लता, दर्शन देवी, जसविंद्र कौर, नीलम, राज रानी, जसबीर देवी, जसबिंद्र कौर, त्रिशला, इकबाल कौर, जसबीर कौर, तारो देवी, हबीबना, मीना रानी, प्रकाशो देवी, सरोज रानी, पूजा, सुनीता, नीलम, वीना, लता देवी, जसबिंद्र कौर, कृष्णा देवी, रीना, रेखा, ज्योति, रीना देवी, सुरक्षा देवी, हरजीत कौर, पुष्पा देवी, रजनी, सुदेश कुमारी, अलका देवी, विजय कुमारी, अंजना, देवकी, गुरमेल देवी, रजिया बेगम, रमा देवी, सानिया बेहल, रजनी देवी, पिंकी, फूलां बीबी, नीतू बाला, सीमा, आशा, रजनी देवी, रितु बाला, राधिका, कुलबिंद्र कौर, ज्योति, आशा, कमलेश कुमारी, कांता देवी व प्रवीण कुमारी के नाम शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App