ईवीएम में गड़बड़ होती तो नहीं मिल पाती एक भी सीट

By: Jan 17th, 2018 12:01 am

शिमला— कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही है, यह इनकी संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को केवल 21 सीटें मिली हैं और कांग्रेस अपना विपक्ष का नेता भी नहीं बना पाई है। यह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी होती, तो कांग्रेस एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाती। कांग्रेस लकीर की फकीर बन गई है। हर चुनाव के बाद उनका एक ही आरोप होता है कि ईवीएम में गड़बड़ी है। जनता को आज भी भाजपा की नीतियों पर पूर्ण विश्वास है। चाहे केंद्र सरकार हो या प्रदेश की सरकार, जनता ने पूर्ण समर्थन व सहयोग भाजपा को दिया है। लगता है कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है, इसलिए वह अपनी हार का ठीकरा कभी कार्यकर्ताओं पर डाल रही है और कभी ईवीएम पर। चुनाव चाहे बैलेट पेपर से हों या ईवीएम से कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App