कबड्डी खिलाड़ी संगीता का स्वागत

By: Jan 28th, 2018 12:05 am

पतलीकूहल — नग्गर स्कूल की जमा दो की छात्रा संगीता ठाकुर का स्कूल में एक सादे समारोह में शनिवार को जोरदार स्वागत किया गया। हाल ही में प्रदेश की अंडर-19 टीम में हिमाचल का नेतृत्व कर वापस पहुंची छात्रा का स्कूल में स्वागत किया गया। हालांकि गणतंत्र दिवस पर कुल्लू में मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व पतलीकूहल में आशियां ग्रुप द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया है। नग्गर के शारीरिक शिक्षक मनोहर लाल ठाकुर ने बताया कि संगीता हाल ही में प्रदेश की अंडर-19 कबड्डी टीम में प्रतिनिधित्व कर दिल्ली में हिमाचल को दूसरे स्थान दिलाकर मेडल लेकर पहुंची हैं।  इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य हरीराम भारद्वाज, एसएमसी अध्यक्ष मेघसिंह ठाकुर, शारीरिक शिक्षक मनोहरलाल ठाकुर व डीपीई अशोक कुमार व उनके पिता गिरधारी को भी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। संगीता ठाकुर ने बताया उनके इस कार्य के लिए  स्कूल प्रबंधन ने आर्थिक रूप से मदद की और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने में सक्षम हुई है, जिसके लिए स्कू ल प्रबंधन व उनके माता-पिता का भरपूर सहयोग मिला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App