चांदी 120 रुपए सस्ती

By: Jan 9th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली — वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग आने से सोमवार को सोना 30 रुपए चमककर 30480 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी 120 रुपए की गिरावट के साथ 39880 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशी बाजारों में सोना 2.45 डालर टूटकर 1316.55 डालर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 5.30 डालर की गिरावट में 1317 डालर प्रति औंस बोला गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App