छतबीड़ चिडि़याघर जाना हुआ महंगा एंट्री फीस बढ़ाई

By: Jan 5th, 2018 12:02 am

जीरकपुर— चंडीगढ़ के निकट पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र में स्थित छतबीड़ चिडि़याघर में नए साल से जाना महंगा हो गया है। चिडि़याघर प्रशासन ने प्रवेश शुल्क में लगभग 18 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब चिडि़याघर में 12 साल से ऊपर के सैलानियों के लिए प्रवेश शुल्क 50 की जगह 60 रुपए लगेगा। वहीं बच्चों के प्रवेश के लिए 25 की जगह 30 रुपए देने होंगे। सैलानियों को चिडि़याघर में घुमाने वाली बैटरी कार्ट तथा शेर सफारी के दामों में हालांकि कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रशासन ने विकलांगों, मीडियाकर्मियों तथा 12 साल से नीचे के बच्चों को इस वृद्धि से मुक्त रखा है। चिडि़याघर प्रशासन से इससे पूर्व वर्ष 2016 में भी प्रवेश शुल्क में वृद्धि की थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App