तीन करोड़ से बनेगा लूहरी बस अड्डा

By: Jan 27th, 2018 12:05 am

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी सौगात

आनी – आनी में गुरुवार को प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने उद्बोधन में आनी वासियों को मालामाल कर दिया। उन्होंने कर्मचारियों को आठ प्रतिशत अंतरिम राहत देने की घोषणा की, जो एक जनवरी 2016 से लागू होगी। उन्होंने आनी के प्रवेश द्वार लूहरी में बस स्टैंड के निर्माण के लिए तीन करोड़, आनी सिविल अस्पताल को 50 बेड से बढ़ाकर 100, आनी में एचआरटीसी के सब-डिपो की घोषणा, आनी के पनेओ क्षेत्र को ईको टूरिज्म के तहत विकसित करने और पनेओ में कुल्लू शैली की तर्ज पर नए विश्राम गृह के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, आनी में खेल स्टेडियम के निर्माण को 80 लाख, आनी में लोक  निर्माण विभाग के छह कमरों के सर्कट हाउस की घोषणा, शुश पनेओ सड़क को चौड़ा करने के लिए दस लाख, आनी के नित्थर में अस्थायी तौर पर खुली पुलिस चौकी को स्थायी करने की घोषणा, आनी से कुल्लू को जोड़ने वाले एनएच 305 सड़क मार्ग के मध्य 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रे के नीचे टनल के निर्माण तथा निरमंड के बागासराहन से बशलेओ सड़क को एमडीआर में डालने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई दी और प्रदेश को विकास व खुशहाली की ओर ले जाने के लिए सहयोग की आशा जताई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App