थाने में बताएं, किसने फेंका कूड़ा

By: Jan 29th, 2018 12:05 am

दाड़लाघाट — आदर्श महिला मंडल बागा ने पंचायत उपाध्यक्ष मांगल श्याम लाल चौहान व थाना प्रभारी बागा की अगवाई में विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी देशराज गुलेरिया ने बताया कि, जो व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकते हुए किसी महिला-पुरुष को दिखाई दे उसकी तुरंत सूचना थाना बागा में दें । सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पंचायत उपाध्यक्ष श्याम लाल चौहान ने ऐसे पहले महिला मंडल का धन्यवाद किया, जिन्होंने मांगल बागा में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया व स्वच्छ भारत अभियान के तहत बागा महिला मंडल सबसे अग्रिम पंक्ति में शामिल हुआ। आदर्श महिला मंडल की अध्यक्ष सुखदेई चौहान ने अपने सभी सदस्यों का व थाना प्रभारी गुलेरिया, मांगल पंचायत उपाध्यक्ष श्याम लाल चौहान का उपस्थित सभी महिला-पुरुषों का इस सफाई अभियान में अपनी हाजिरी  भरने  के लिए धन्यवाद किया और सभी को आश्वस्त किया कि मांगल पंचायत के बागा गांव में कहीं भी कूड़ा-कर्कट खुले में फेंका नहीं जाएगा। इसके लिए आदर्श महिला मंडल बागा ने सूचना कार्ड बनाकर सभी बागा बाजार में दुकानदारों व किराएदारों को व स्थानीय जनता को समझाया कि, जो भी व्यक्ति खुले में कूड़ा-कर्कट डालेगा उसकी बागा थाने में रिपोर्ट की जाएगी व दंडित करवाया जाएगा। उपस्थित सभी महिलाओं ने पहले जीरो प्वाइंट से नीचे ढ़ांक में फेंके गए कूड़े को जलाया और कुछ झाडि़यां काटीं। सभी महिलाओं ने बागा में लोगों से अपील की कि कृपया बागा को साफ.-सुथरा रखने के लिए आदर्श महिला मंडल बागा का सहयोग करें।  इस विशेष मौके पर बागा वार्ड एक के सदस्य गरजा राम चंदेल, बागा वार्ड सदस्य सुरेंद्रा पंवर, एएसआई बागा थाना केवल सिंह व समस्त पुलिस जवान, नौजवान समाजसेवी मस्तराम चौहान, रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान पूर्ण चंद चौहान, मांगल कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा चौहान ने भी इस सफाई अभियान में अपना सहयोग किया। आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्ष सुखदेई चौहान, उपाध्यक्ष लता चौहान, महासचिव मखना चौहान, सह सचिव सरला चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, मुख्य सलाहकार लीला देवी चौहान, कौशल्या देवी, शंकरू देवी, द्रौपदी देवी, रामप्यारी चौहान, सत्य देवी चौहान व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। उपस्थित पुरुष वर्ग ने सभी आदर्श  महिला मंडल की कार्यकारिणी को बताया कि आप भविष्य में भी अच्छे काम करने के लिए आगे आएंगे, हम सब आप सभी का बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App