संस्कृति संरक्षण को पड्डल में उड़ाए पतंग

By: Jan 23rd, 2018 12:05 am

मंडी – हिमाचल में पहली बार मंडी के पड्डल मैदान में वसंत पंचमी के मौके पर काइट फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसका आयोजन पुलिस ने स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से पड्डल मैदान में किया। काइट फेस्टिवल का थीम ‘संस्कृति संरक्षण’ था। इस मौके पर तीन अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इसमें पतंगबाजी पतंग मेकिंग व प्रोफेशनल फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं हुई। करीब साढ़े चार बजे प्रतियोगिता शुरू हुई और रंग बिरंगी पतंगों से मंडी का पड्डल मैदान गुलजार हो गया। प्रतियोगिता में उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई पतंगों का अवलोकन किया। अंत में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टीन नंबर 21 से प्रांशुल कपूर, पियान शर्मा, आयुष शर्मा व ध्रुव की टीम ने फर्स्ट प्राइज हासिल किया। इसके अलावा टीम नंबर 18 से अनिल, रणजीत, चंदन, चेतन ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया। टीम नंबर तीन से अंश, पीयूष, सौरव व सूजल की टीम तीसरे स्थान पर रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App