सरकाघाट में जुटेंगे प्रदेश भर के खिलाड़ी

By: Jan 20th, 2018 12:05 am

मंडी – दो दिवसीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की  कोर्फबाल स्पर्धा मंडी जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन 28-29 जनवरी  किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए सभी जिला संघों व मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स संघों को सूचित कर दिया गया है। खिलाडि़यों को प्रतियोगिता के समय अपना जन्म प्रमाण पत्र लाना होगा। हिमाचल प्रदेश कोर्फबॉल संघ ने 19वीं सब-जूनियर, 21वीं जूनियर व 24वीं सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता  सरकाघाट स्कूल  के खेल के मैदान में करवाने का निर्णय लिया है। इसमें नौ जिलों व 11 मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स क्लबों के करीब 400 खिलाड़ी व अधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जल्द ही प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा। सब-जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 15 वर्ष के कम आयु वाले खिलाड़ी भाग लेंगे तथा जूनियर वर्ग में 19 वर्ष से कम आयु वाले खिलाड़ी ही भाग लेंगे। इसी तरह सीनियर वर्ग में 35 वर्ष से कम आयु वाले खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव एवं अखिल भारतीय कोर्फबॉल रैफरी बोर्ड के चेयरमैन बंशी राम सुमन ने बताया कि प्रतियोगिता लीग कम नॉक ऑउट सिस्टम से खेली जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए छह रैफरी नियुक्त

प्रदेश कोर्फबाल संघ के प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय कोर्फबॉल रैफरी बोर्ड ने राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता के लिए छह  रैफरी नियुक्त किए हैं, जिनमें राष्ट्रीय रैफरी विनोद कुमार, विदेश पालसरा, देवदत्त प्रेमी, हेमराज, विशाल, अनिल कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खेलों के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App