सोना 50 रुपए टूटा, चांदी स्थिर

By: Jan 7th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली— अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की कीमती धातुओं में जारी उठापटक के बीच शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए टूटकर 30450 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी पिछले स्तर 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर बढ़त के साथ 1319.81 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ था। अमरीकी सोना वायदा हालांकि 1316.20 डालर प्रति औंस पर स्थिर रहा था। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अन्य प्रमुख मुद्रओं की तुलना में डालर में आई तेजी के बावजूद कीमती धातु में तेजी का कच्चा तेल है। कच्चे तेल में बिकवाली कर निवेशकों ने पीली धातु का रूख किया, जिससे इसमें तेजी आई है। इस दौरान चांदी बढ़त लेकर 17.22 डालर प्रति औंस पर रही थी। स्थानीय बाजार में उठाव सुस्त रहने के कारण सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए टूटकर 30450 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतना ही उतरकर 30300 रुपए प्रति दस ग्राम पर के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24700 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 40000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App