541 पंचायतों में खत्म होगी गरीबी

By: Jan 17th, 2018 12:01 am

सरकार मिशन अंतुत्य के तहत करेगी काम, 2019 तक का टारगेट

बिलासपुर — केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई मिशन अंतुत्य के तहत प्रदेश की 541 पंचायतें गरीब मुक्त होंगी, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने हिमाचल के सभी जिलों में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। मिशन अंतुत्य योजना के तहत प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में पंचायतों को भी चिन्हित कर लिया है। हालांकि प्रदेश में 3226 पंचायतें हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक 541 पंचायतें ही चिन्हित की हैं। सरकार ने इस योजना के तहत चिन्हित पंचायतों को गरीब मुक्त करने के लिए दो अक्तूबर, 2019 तक का टारगेट लिया है। प्रदेश सरकार का कहना है कि 2019 तक पंचायतों को पूर्ण  रूप से गरीब मुक्त कर दिया है। खबर की पुष्टि जिला परियोजना अधिकारी सुभाष गौतम ने की। चिन्हित पंचायतों ने प्रदेश सरकार को आश्रय भी दिलाया है कि वह पूर्ण से संबंधित योजना पर कार्य करके इसे टारगेट डेट से पहले ही सुदृढ़ बनाएंगे। प्रदेश में 3226 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें से चिन्हित की गई पंचायतें संबंधित योजना के तहत कार्य करेंगी। मिशन अंतुत्य योजना में पंचायतों को शौचालय मुक्त, आवार्ड पंचायतें, सांसद ग्रामीण योजनाएं व अन्य ग्रामीण योजनाओं के तहत कार्य करना होगा। इन कार्यों का समय-समय पर परियोजना अधिकारी वर्किंग का निरीक्षण भी करेंगी, जिसमें पंचायतों में हो रहे कार्यों पर पूरी नजर रखी जाएगी। इस दौरान हर एक कार्य का ब्यौरा पंचायत को परियोजना अधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को सौंपनी पड़ेगी। बेहतरीन कार्य करने वाली पंचायतों को प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

ये हैं पंचायतें

स्थान      पंचायतें    चिन्हित

बिलासपुर 151        25

चंबा       283        48

हमीरपुर   229       38

कांगड़ा    748        125

लाहुल     41         07

किन्नौर    65         11

कुल्लू      204       34

मंडी       469       80

शिमला    363       61

सिरमौर    228        38

सोलन     211        35

ऊना       234        39

कुल                   541


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App