डिजिटल इंडिया बना वरदान

By: Feb 1st, 2018 12:02 am

चंडीगढ़ — देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दो जुलाई 2015 को डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस अभियान की शुरुआत के बाद देश के लोगों के जीवन में कई बदलाव आए। लोगों ने व्यवस्था का डिजिटलीकरण देखा और अपने जीवन में आधुनिकता को महसूस किया। इस नजरिए से कहा जा सकता है कि डिजिटल व्यवस्था से सरकार की नीतियों का क्रियान्वयन ही तेज नहीं हुआ, आम आदमी के जीवन स्तर तक उसे पहुंचाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा डिजिटल व्यवस्था से मतदाताओं को अपने जन प्रतिनिधियों के कामकाज का आकलन करने में भी आसानी होती है। सोशल मीडिया के जरिए वे जान पाते हैं कि जिसे उन्होंने चार साल पहले अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना था, उन्होंने जन भावनाओं का कितना सम्मान किया, क्योंकि आज सोशल मीडिया ऐसा सशक्त माध्यम है जो विचारों से किसी का भी आकलन करने में समर्थ है। इसीलिए देश की राजनीति और राजनेताओं का जनता द्वारा आकलन करने के लिए एक डिजिटल मंच रूपल शुरू किया जा रहा है। ये डिजिटल पर एक खुला प्लेटफार्म होगा जहां कोई भी किसी भी नेता या राजनीतिक पार्टी के बारे में अपने विचार प्रकट कर सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App