दिल्ली के सैलानियों की कार लुढ़की

By: Feb 18th, 2018 12:01 am

नेहरु कुंड के पास हादसा;एक की मौत, दो पर्यटक जख्मी

मनाली— पर्यटन स्थल सोलंग नाला से बर्फ  के दीदार कर मनाली लौट रहे पर्यटकों का वाहन नेहरुकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 50 मीटर  नीचे जा लुढ़का। वाहन में सवार एक युवा पर्यटक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतक सैलानी की पहचान त्रिलोक (29) सी 19ए एसटीसी कालोनी मालवीय नगर दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि रवि कुमार पुत्र राजेंद्र  सी 19ए एसटीसी कलोनी मालवीय नगर नई दिल्ली और  अमित पुत्र सुमित हाउस न 602 ऋषि नगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पर्यटकों का मिशन अस्पताल मनाली में इलाज चल रहा है। ये पर्यटक बर्फ  के दीदार करने अपनी कार डीएल 8सीए एजी  2696 सोलंगनाला गए थे। बर्फ देखने के बाद मनाली लौट रहे थे कि मनाली से पांच किलोमीटर पहले पर्यटकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर नीचे जा लुढ़का। मनाली डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि  पर्यटक का शव कब्जे में ले लिया है। घायल पर्यटकों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के घरवालों से संपर्क कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मनाली एसडीएम रमन   ने पर्यटक की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधा प्रदान की जाएगी ओर फौरी राहत भी दी जाएगी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App