देवरथ के साथ झूम उठे देवलु

By: Feb 20th, 2018 12:10 am

मंडी —मंडी शिवरात्रि महोत्सव-2018 में देव आस्था विषय वस्तु के माध्यम से देव संस्कृति के विभिन्न पहलू उजागर किए जा रहे हैं।  इसी कड़ी में पड्डल मैदान में देव नाटी का आयोजन किया गया। वहीं कालेज मैदान में बजंतरी प्रतियोगिता और देवलू नाटी का आयोजन भी हो रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार तथा सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा भी उपस्थित थे। राजीव कुमार ने इस अवसर पर कहा कि देवताओं से जुड़ी मान्यताओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो, इसी उद्देश्य से शिवरात्रि महोत्सव में देव नाटी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों की देव संस्कृति से सभी को रू-ब-रू करवाने का यह एक उचित मंच है। सोमवार को देव नाटी में मानगढ़ क्षेत्र के चार देवता शामिल हुए। अपनी रथ शैली के लिए विख्यात जंजैहली और छतरी क्षेत्र के देवताओं के देवलुओं द्वारा देव रथ के साथ मिलकर नाटी डाली गई। इस देव नाटी में देव मगरू महादेव छतरी, देव बायला नारायण जंजैहली, जयनाग चपलांदू तथा देवता खुड्डीजल सम्मिलित थे। मंगलवार को चौहारघाटी के देवता नृत्य करेंगे।  वहीं कालेज मैदान में आयोजित बजंतरी प्रतियोगिता में मंगलवार को देवी निसू पराशरी, देव आदि ब्रम्हा, देव पुंडरिक ऋ षि, विष्णु मतलोड़ा, देव हुरंग नारायण, देव बन्यूरी बालाकामेश्वर, माहुंनाग टारना, देवडगांढू, देव छांजणू, देवी बिहण की घटाशन, देव जलौणी गणपति, देव चुंजवाला और देवी बालू की जालपा के बजंतरियों के बीच मुकाबला होगा। वहीं पर मंगलवार को देवलू नाटी के सेमीफ ाइनल में देव चुंजवाला, शुकदेव ऋ षि थटटा, देव सुहड़ा का गहरी, देव विष्णू मतलोड़ा, देव मगरू महादेव, देव छांजणूं, देव लक्ष्मी नारायण, देव कक्ष्य पर दैंत, देव छमांहूं और बांश का मार्कंडेय का दल प्रस्तुति देंगे।

वाद्य यंत्रों की धुनों से गूंजा आसमां

मंडी— शिवरात्रि महोत्सव पर पड्डल मैदान में नाटी एवं वाद्ययंत्र प्रतियोगिता आरंभ हो गई। सोमवार को पड्डल मैदान में देवलुओं की नाटी प्रतियोगिता को देखने के लिए खूब जनसैलाब उमड़ा। वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों से पूरा आसमान गूंज उठा। हजारों लोगों ने नाटी व वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का लुफ्त उठाया। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल 20 फरवरी को होगा। नाटी प्रतियोगिता के सेमिफाइनल में श्री देव चुंजवाला शिव बालीचौकी, श्री शुकदेव ऋ षि थट्टा, श्री देव सुहड़ा का गहरी, श्री देव विष्णु मतलोडा, श्री देव ढ़गांडू बालीचौकी, श्री देव मगरू महादेव छतरी, श्री देव छाजंणू बालीचौकी, श्री देव लक्ष्मी नारायण बालीचौकी, श्री देव कश्पदैंत बालीचौकी, श्री देव छमांहू बालीचौकी तथा श्री देव बांस का मार्कंडेय भाग लेंगे, जबकि वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में श्री देवी निशु परासरी, श्री देव आदि बहृ टिहरी, श्री देव पुंडरिक ऋ षि पंजाईं, विष्णु मतलोड़ा, हुरंग नारायण, बन्यूरी बालकामेश्वर, माहुंनाग टारना, वांश का मार्कंडेय, देव ढगाडू, छाजंणू बालीचौकी, देवी बिहण की घटासन, जलौगी गणपति सराज, चुंजवाला शिव बालीचौकी तथा बालू की जालपा भाग लेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App