प्रदूषण की तुरंत करो शिकायत

By: Feb 9th, 2018 12:05 am

ऊना – यदि कोई उद्योग संस्थान होटल या फिर अन्य स्थान में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, तो अब इसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति तुरंत ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय ऊना में दे सकता है। इसके लिए कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित कर दिया गया है। इसकी सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम जहां गुप्त रखा जाएगा। वहीं, साथ ही सूचना पर तुरंत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। यही नहीं यहां पर स्थापित किया गया यह हेल्प डेस्क लोगों को कई अन्य जानकारियां भी मुहैया करवाएगा। हालांकि इससे पहले भी लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई की जाती थी। इन शिकायतों को जल्द से निपटारा करने के लिए यहां पर हेल्प डेस्क ही स्थापित कर दिया गया हे। इसके अलावा उद्योग, होटल व अन्य संस्थानों की स्वीकृति से पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से होने वाली औपचारिकताएं व आनलाइन आवेदन के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है। वहीं, हेल्प डेस्क के माध्यम से अहम जानकारियों के साथ ही लोग बेस्ट के नियम व उनके क्रियान्वयन बारे भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आम जनता की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। बाकायदा ऊना में अब इस हेल्प डेस्क ने कार्य करना शुरू भी कर दिया है। आम लोगों को इस हेल्प डेस्क की सुविधा किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह दस से शाम पांच बजे तक मिलेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो  सरकार के निर्देशानुसार हेल्प डेस्क के लिए एक कर्मचारी की नियुक्ति भी की गई है। यहां पर कोई भी व्यक्ति जानकारी हासिल कर सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App