सरकार ने बदले 14 एएसपी

By: Feb 6th, 2018 12:10 am

संजीव लखनपाल भेजे चंबा, दिनेश कुमार को कांगड़ा का कार्यभार

शिमला— हिमाचल सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए एएसपी स्तर के 14 अधिकारियों को तबदील किया है। ये सभी हिमाचल पुलिस सेवा कॉडर के अधिकारी हैं। एएसपी लीव रिजर्व शिमला संजीव लखनपाल को तबदील करके एएसपी चंबा लगाया गया है। पहले उनको चंबा में बार्डर ड्यूटी पर लगाया गया था।  एएसपी बिलासपुर कुलदीप चंद राणा को एएसपी द्वितीय वाहिनी सकोह में तैनाती दी गई है। एएसपी चंबा के पद पर तैनात वीरेंद्र सिंह को बदलकर एएसपी सिरमौर लगाया है।  एएसपी सिरमौर के पद से भागमल को हटाकर एएसपी बिलासपुर लगाया है। वहीं, एएसपी कांगड़ा शिव कुमार को एएसपी सोलन तथा एएसपी द्वितीय वाहिनी सकोह बलबीर सिंह को एएसपी हमीरपुर लगाया गया है। एएसपी ट्रैफिक, टूरिज्म एंड रेलवे शिमला पंकज शर्मा को वहां से एएसपी चतुर्थ वाहिनी जंगलबेरी भेजा गया है।  एएसपी कांगड़ा विजय कुमार को तबदील करके एएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो धर्मशाला में डीएसपी पद के समकक्ष लगाया गया है।  पहले से स्थानांतरणाधीन एएसपी भूपेंद्र सिंह नेगी को अब एएसपी लीव रिजर्व मुख्यालय से बदलकर एएसपी लीव रिजर्व प्रथम वाहिनी जुन्गा में तैनाती दी गई है। एएसपी सोलन मनमोहन सिंह को एएसपी तृतीय वाहिनी पंडोह में, एएसपी ऊना दिनेश कुमार को एएसपी कांगड़ा, एएसपी प्रथम वाहिनी वनगढ़ बद्री सिंह को एएसपी कांगड़ा के पद पर तैनाती दी गई है। उधर, एएसपी तृतीय वाहिनी पंडोह सागर चंद्र को एएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो ऊना में डीएसपी पद के समकक्ष लगाया गया है। भविष्य में उन्हें यहां एएसपी का पद दिया जाएगा। एएसपी तृतीय वाहिनी पंडोह अमित शर्मा को एएसपी ऊना के पद पर तैनाती मिली है। वहीं, एएसपी हमीरपुर अमित शर्मा को नई नियुक्ति के आदेशों तक मुख्यालय में ज्वाइनिंग देने को कहा गया है। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए स्थलों पर ज्वाइनिंग देकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश हुए हैं। पुलिस विभाग में किए गए ये तबादला आदेश मुख्य सचिव कार्यालय से जारी हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App