पद्धर में सम्मानित की महिलाएं

By: Mar 9th, 2018 12:05 am

पद्धर – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से बाल विकास परियोजना द्रंग के तत्त्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विकास खंड की ग्राम पंचायत कुन्नू में धूमधाम से मनाया गया। भारी संख्या में महिलाओं ने इसमें अपनी भागेदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार पद्धर प्रकाश चंद शर्मा ने की। इस मौके पर परियोजना अधिकारी द्रंग विनोद कुमार ने कहा कि लड़के और लड़कियों का पालन पोषण एक सम्मान करना चाहिए। आर्युदिक चिकित्सा अधिकारी कुन्नू डाक्टर रीना कटवाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। चाइल्ड लाइन जिला मुख्यालय से रीता कुमारी ने बाल संरक्षण कानून पर जानकारी दी। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक रमा देवी ने घरेलू हिंसा रोकथाम अधिनियम के तमाम पहलुओं पर जानकारी दी। पर्यवेक्षक चंद्रावती और सुनील कुमार ने विभागीय योजनाओं पर जानकारी बांटी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ठ योगदान देने के लिए विभाग की ओर से झीड़ी देवी, टिकमू देवी के साथ साथ ग्राम पंचायत उरला के महिला बडवाहण को सम्मानित किया गया। म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में नारला की विजेता लता देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, उपप्रधान हरदेव सिंह ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, महिला मंडल प्रधान उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App