राजकुमार संग काम करेंगी डिंपल गर्ल

By: Mar 16th, 2018 12:07 am

बालीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण संजीदा अभिनय के लिए अभिनेता राजकुमार राव के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने करियर के दौरान रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, इरफान खान और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। इंडस्ट्री के गिने-चुने हीरो ही होंगे, जिनके साथ दीपिका ने काम न किया हो। अब वह राजकुमार राव के साथ फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक फिल्म साइन करने वाले हैं। हालांकि फिल्म की कास्ट, नाम, निर्देशक, कहानी के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। हाल ही में हुए अवार्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव को साथ में लंबे समय तक बात करते भी देखा गया था। इनकी अब तक कोई फिल्म साथ नहीं आई है इसलिए इस बातचीत को उनकी आने वाली फिल्म का संकेत माना गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App