शुल्क में छूट को राजेश ठाकुर ने कहा सही

By: Mar 29th, 2018 12:05 am

 गगरेट  —प्रदेश सरकार द्वारा प्रवेश शुल्क नाकों पर हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत निजी वाहनों को शुल्क से छूट देने के लिए गए निर्णय को विधायक राजेश ठाकुर ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि बात महज तीस रुपये की नहीं थी बल्कि अपने ही घर में प्रवेश पाने के लिए यह शुल्क जजिया कर जैसा लगता था। मु यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनता को दर्द को समझा है और इस निर्णय से प्रदेश के लाखों लोगों को राहत मिली है। विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि भले ही प्रदेश ही माली सेहत ठीक नहीं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि प्रदेश की जनता पर ऐसे अनावश्यक कर थोप दिए जाएं जो अंग्रेज हकूमत की याद दिलाएं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दूरदर्शी सोच का परिचय देते हुए इस निर्णय से यह साबित किया है कि प्रदेश में इस सरकार के साथ लोकतंत्र की भी बहाली हुई है। अब जनता को यह महसूस हो रहा है कि प्रदेश में लोगों द्वारा लोगों के लिए चुनी गई सरकार है जो जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App