सीएम ने दी बुजुर्गों को सौगात

By: Mar 4th, 2018 12:10 am

घुमारवीं – घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के बुजुर्गों को सौगात दी है। सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 80 साल से उम्र घटाकर 70 वर्ष कर दी है। इससे प्रदेश के हजारों बुजुर्ग लाभान्वित होंगे। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। इससे बुढ़ापे के समय बुजुर्गों को आर्थिक तंगी न झेलनी पड़े। विधायक राजेंद्र गर्ग शनिवार को घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने घुमारवीं में कृषि विभाग के उपमंडलीय भू-संरक्षण कार्यालय के आवासीय परिसर तथा चाकी रेशम कीट पालन केंद्र हटवाड़ के भवन का शिलान्यास किया। ठारू मंदिर में लोगों को संबोधित किया तथा चुनावों में एतिहासिक जीत दिलाने के लिए जनता का धन्यवाद किया। सायं के समय विधायक ने लंझता-बेला-मटियाल बस रूट पर चलने वाले नए बस रूट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस के चलने से क्षेत्र के स्कूली बच्चों तथा कर्मचारियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। स्कूली बच्चे समय पर स्कूल पहुंच जाएंगे। यह बस सुबह, दोपहर व शाम के समय लोगों को सुविधा मिलेगी। लंझता व बेला सहित अन्य क्षेत्रों की ओर बस की सुविधा कम होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों सहित कार्यालय को जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। लोगों ने इस क्षेत्र के लिए घुमारवीं से सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। इस पर प्रदेश सरकार ने लोगों को सुविधा देने के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सुबह आठ बजे बेला से चलेगी, सवा 12 बजे घुमारवीं से बाह-केट के लिए चलेगी, जबकि बाह-केट से घुमारवीं के लिए सवा एक बजे रवाना होगी। दोपहर बाद घुमारवीं से सवा दिन बजे बेला के रवाना होगी तथा बेला से सवा चार बजे घुमारवीं के लिए रवाना होगी और शाम को छह बजे घुमारवीं से बेला के लिए चलेगी। इसके लिए स्थानीय लोगों ने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर व विधायक राजेंद्र गर्ग का आभार प्रकट किया है।

बस चलने का यह रहेगा समय

बेला से चलने का समय           घुमारवीं से इस समय मिलेगी

सुबह आठ बजे                            दोपहर सवा तीन बजे

शाम 4.45 मिनट                         सायं छह बजे

घुमारवीं                                       वाह-केट

दोपहर 12:15 बजे                        1:15 बजे


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App