36.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा ऊना का पारा

By: Mar 30th, 2018 12:05 am

 

ऊना – ऊना जिला में सूर्यादेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के मौसम ने अब लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां लोगों ने गर्मी से छुटकारा पाने के लिए एसी, पंखों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में चलते दिन के समय बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम होती दिख रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी के मौसम ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आगामी दिनों में गर्मी के तापमान में और ईजाफा होने की संभावना दिख रही है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी ऊना जिला में गर्मी ने खूब कहर बरपाया था। उधर, इस बारे में मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि गर्मी के तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App