अपराधों के लिए बने कड़ा कानून

By: Apr 19th, 2018 12:05 am

राजगढ़-देश व समाज में लगातार बढ़ रही संवेदनहीनता व खराब हो रहे माहौल पर पझौता स्वतंत्रता सेनानी समाज कल्याण समिति ने चिंता व्यक्त की है। समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, जगदीश वर्मा, रतन ठाकुर, सतीश ठाकुर व शकुंतला वर्मा आदि ने संयुक्त बयान में बलात्कार जैसी घटनाओं को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनाए जाने पर दुख प्रकट किया और कहा कि राजनीतिक दल इसे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का विषय बना रहे हैं और समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने बुद्धिजीवियों से इस विषय पर चिंतन का माहौल बनाने का आग्रह किया। साथ ही पझौता स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति ने सभी राजनीतिक दलों व सभी बुद्धिजीवियों से मासूमों से हो रहे अत्याचारों को राजनीतिक रोटियां सेंकने का माध्यम न बनाने का भी आग्रह किया है और कहा कि आरोप-प्रत्यारोपों के चक्रव्यूह में फंसने के बजाय सभी लोगों को इन अपराधों के लिए मृत्युदंड के प्रावधान के लिए संयुक्त प्रयास करना चाहिए। ऐसे विषयों में पीडि़त को शीघ्र न्याय कैसे मिले पर कड़ा कानून बनाया जाना अनिवार्य हो गया है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App