आशा को सौंपी सदर ब्लॉक की कमान

By: Apr 2nd, 2018 12:05 am

बिलासपुर —सिलाई अध्यापिका संघ सदर ब्लॉक की कमान आशा देवी को सौंपी गई है। रविवार को यहां श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित की गई बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें उपप्रधान इंदू शर्मा, सचिव नीनू व मुख्य सलाहकार कांता देवी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा उर्मिला, सुनीता, सपना व रामकली को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। बैठक में सिलाई अध्यापिकाओं को पेश आ रही समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। संघ ने सरकार से मांग की कि सिलाई अध्यापिकाएं वर्ष 1997 से अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन विभागीय पत्र संख्या पीसीएच (10) 3 (96) छह जून 1999 के आधार पर यह साफ है कि सिलाई अध्यापिकाओं की नियुक्तियां अनुबंध आधार पर हुई हैं। लेकिन यह बड़े दुख का विषय  है कि 21 वर्ष पूरे होने के बाद भी सिलाई अध्यापिकाओं के लिए कोई ठोस नीति लागू नहीं की गई। संध की अध्यक्ष आशा देवी ने बताया कि वर्तमान में सिलाई अध्यापिकाएं सुबह दस से शाम पांच बजे तक सिलाई सिखाने के साथ-साथ पंचायत सहायकों का भी कार्य कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App