जंद्रोग को संवारेगा वन महकमा

By: Apr 23rd, 2018 12:10 am

चुवाड़ी —भटियात क्षेत्र की जंद्रोग पंचायत शीघ्र ही समूचे चंबा एवं प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनने जा रही है। पंचायत में साइंटिफिक तरीके से वनीकरण और लैंटाना घास का जड़ से खात्मा हो जाएगा। यह सब वन विभाग के अफसरों के भगीरथी प्रयासों से संभव हो पाया है। जंद्रोग में वन विभाग ने केएफसी जर्मनी के सहयोग से पंचायत से लैंटाना को जड़ से उखाड़ने का प्लान बनाया है। लैंटाना उखाड़ने क बाद हरे-भरे फलदार पौधे लगाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार माइक्रो प्लान के जंद्रोग पंचायत में इस महत्वकांक्षी परियोजना पर 32 लाख 18 हजार 786 रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां कुल 108 हेक्टेयर पर जंगल चिन्हित किया गया है। इसमें 97 हेक्टेयर बन प्रबंधन कमेटी को सौंपा गया है। करीब 35 हेक्टेयर के एक सेगमेंट में 25 हेक्टेयर पर पौधारोपण होगा,जबकि 10 हेक्टेयर पर लैंटाना साफ किया जाएगा। इसके अलावा कुल क्षेत्र के छह भाग किए जाएंगे,जिनकी निगरानी यूजर कमेटी करेगी। जर्मनी से यहां पहुंची टीम कई बार वन विभाग के अफसरों संग क्षेत्र का दौरा कर चुकी है। टीम को क्षेत्र में बेहतर रिस्पांस मिला हॅ। ग्रामीणों ने टीम से वादा किया है कि वे इस प्रोजेक्ट की बेहतर तरीके से देखरेख करेंगे। इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में वन अरण्यपाल चंबा अनिल शर्मा,वन मंडल अधिकारी डलहौजी राकेश कटोच,वन परिक्षेत्र अधिकारी विपिन महाजन का अमूल्य योगदान रहा है। बहरहाल बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि यह प्रोजेक्ट भटियात,चंबा और हिमाचल के लिए बेहद अहम साबित होगा। इससे लोगों में गांवों को संवारने की प्रेरणा मिलेगी। वन विभाग के प्रयास शानदार हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App