डेढ़ करोड़ से बनेगी शिलाई आईटीआई

By: Apr 30th, 2018 12:05 am

नाहन —प्रदेश सरकार को बने हुए अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं लेकिन शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज हो गई है। यह बात शिलाई के पूर्व विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अपना पिटारा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि शिलाई में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिसके लिए कांग्रेस सरकार फूटी कौड़ी भी उपलब्ध नहीं करवा पाई थी उस भवन के लिए राज्य सरकार ने बजट का प्रावधान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आईटीआई भवन शिलाई के भवन निर्माण के लिए उद्योग, श्रम रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने भवन निर्माण के लिए 1,53,25,000 रुपए की राशि मंजूर की है। यह राशि शीघ्र ही संबंधित विभाग को मिल जाएगी, जिससे शिलाई स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का कार्य प्रगति पर होगा। बलदेव तोमर ने आईटीआई भवन के लिए बजट जारी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग, श्रम रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह का आभार व्यक्त किया है। बलदेव तोमर ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य मानों थम से गए थे। पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने शिलाई में केवल शिलान्यास पट्टिकाएं तो लगाई, लेकिन बजट किसी भी योजना के लिए उपलब्ध नहीं करवा पाई।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App