बैग में सेब रखने पर 33 हजार जुर्माना

By: Apr 25th, 2018 12:04 am

प्लेन में मिली खाने-पीने की चीज को बाद में खाने के लिए बैग में रखना काफी भारी साबित हो सकता है। एक महिला यात्री के साथ अमरीका में ऐसा हुआ। उसे प्लेन में खाने के लिए सेब दिया गया था। उसने बाद में खाने के लिए सेब को बैग में रख लिया। यूनाइटेड स्टेट्स कस्टम एंड बार्डर के अधिकारियों ने उस पर 500 डालर (33250 रुपए) का जुर्माना लगा दिया, क्योंकि महिला ने यह नहीं बताया था कि वह पेरिस से आई डेल्टा एयरलाइन की फ्लाइट में मिला सेब लेकर आ रही है। पीडि़त क्रिस्टल टैडलॉक ने कहा कि उसने यात्रा के दौरान फ्लाइट में मिले सेब को मिनिपोलिस से डेनवर की यात्रा के लिए बचाकर बैग में रख लिया था। कस्टम के अधिकारियों ने उनके बैग की औचक जांच की। क्रिस्टल कोलोराडो के डेनवर जाने वाली थीं। इसी दौरान पहली उड़ान के बाद मिनियापोलिस में अमरीकी सीमा शुल्क के जवानों ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान महिला के बैग से सेब जब्त किया गया।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App