मुंबई में आलीशान शादी  करण कर रहे डांस प्रैक्टिस

By: Apr 23rd, 2018 12:07 am

एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम विदेश में शादी करने का प्लान कैंसल कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि शादी बेहद प्राइवेट तरीके से सोनम की आंटी कविता सिंह की हवेली पर हो सकती है। 55 हजार स्क्वेयर फुट में फैली यह हवेली शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ के पास स्थित है। साथ ही इसमें काफी बड़ा और शानदार पूजा कक्ष है।  संगीत सेरेमनी एक फाइव स्टार होटल में होगी, जबकि मेहंदी का प्रोग्राम सोनम के 35 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में होगा, जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यह सेरेमनी भी बॉलरूम जैसे बैंक्विट एरिया में होगी। उधर, फिल्ममेकर करण जौहर भी सोनम की शादी में डांस करने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। शादी में करण ‘प्रेम रतन धन पायो’ गाने पर थिरकते दिखेंगे। बताया जा रहा है कि शादी में डांस के लिए रिहर्सल चल रही है और करण डांस करने को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। तैयारियों के दौरान सभी एकसाथ बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। शादी में जो गेस्ट पहुंचने वाले हैं, उनमें करीना कपूर, स्वरा भास्कर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडीज, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी, खुशी कपूर के साथ दीपिका और रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App