मुंह पर पट्टी बांध किया प्रदर्शन  

By: Apr 18th, 2018 12:05 am

बलात्कारियों का संरक्षण देने पर ऊना में बिफरी महिला कांग्रेस

ऊना – जिला ऊना महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उर्मिला शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने केंद्र सरकार पर बलात्कारियों का संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में महिलाओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और बलात्कारियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई। उर्मिला शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बलात्कारियों को  संरक्षण दे रही है। भाजपा विधायक एक घटना में शामिल है तो वहीं दूसरी ओर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और मोदी सरकार को इन मामलों में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ  करना चाहिए कि आखिर क्यों बच्चियों के रेप पर भाजपा मौन है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए लेकिन भाजपा की सरकार में हालात बद्द से बदत्तर हो रहे हैं। बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है, महिलाओं की सुरक्षा दांव पर है और प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। इस अवसर पर हरोली महिला कांग्रेस नेत्री मधु धीमान, भजन कौर, जोगिंद्र कौर, ममता देवी, रामकली कुमारी , शांतिदेवी, ममता कुमारी, ज्ञान कौर, नाम कौर, प्रेम कौर, महिंद्र कौर, संत कौर, प्रसन्नों देवी, रेखा कुमारी, राम कौर व धन कौर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App