राकेश सिंह एमपी भाजपा के नए अध्यक्ष

By: Apr 19th, 2018 12:01 am

नई दिल्ली — भाजपा ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को जानकारी दी। पार्टी ने मध्य प्रदेश भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान, राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष एवं विधायक अशोक परनामी और आंध्र प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद के हरिबाबू को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। पार्टी को राजस्थान एवं आंध्र प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करनी है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App