राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह इंदौरा में

By: Apr 4th, 2018 12:02 am

शिमला— मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को कांगड़ा जिला के इंदौरा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज तथा उद्योग मंत्री विक्रम सिंह भी उपस्थित रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल सोलन, आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह हमीरपुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर चंबा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज रिकांगपिओ, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा शिमला, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी बिलासपुर, कृषि मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय किन्नौर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ऊना, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर कुल्लू, वन मंत्री गोविंद ठाकुर मंडी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल नाहन में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्यमंत्री राहत कोष में 13.22 लाख दान

शिमला— मुख्यमंत्री को मंगलवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक दिन के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 13.22 लाख रुपए का चेक भेंट किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App