लाल सिंह मस्ताना को चुना बीएसपी का जिलाध्यक्ष

By: Apr 27th, 2018 12:05 am

हमीरपुर  – लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के परिधि गृह में बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई हमीरपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बसपा प्रदेशाध्यक्ष डा. केहर सिंह ने की। इसमें हिमाचल प्रदेश व हरियाणा प्रभारी दया चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में बसपा जिला की नई कार्यकारिणी का सर्वसहमति से गठन किया गया। इसमें डा. लाल सिंह मस्ताना को पुनः जिलाध्यक्ष, प्रवीण ठाकुर को उपाध्यक्ष, रवि प्रकाश को जिला महासचिव, रमेश चंद को सचिव, कर्म चंद भाटिया को कोषाध्यक्ष एवं पृथ्वी चंद, धर्म चंद, विजय कुमार, रमेश कुमार, पिंकू सिंह, बलवंत सिंह, कपिल, कुलदीप चंद को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। प्रदेश प्रभारी दया चंद ने जिला कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रदेश महासचिव ज्ञान चंद भाटिया, पूर्व महासचिव मोहर सिंह मस्ताना, प्रवीण कौशल पूर्व अध्यक्ष भोंरज, ज्ञान चंद पूर्व अध्यक्ष हमीरपुर, सतीश जयंत पूर्व कोषाध्यक्ष हमीरपुर, प्रदीप कुमार व वरिष्ठ बसपा नेता लच्छो राम भी बैठकमें उपस्थित रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App