सरपंच से पकड़ी तीन किलो से ज्यादा अफीम

By: Apr 7th, 2018 12:02 am

तरनतारन —तरनतारन जिला के ठक्करपुरा गांव में सरपंच के कब्जे से तीन किलो 315 ग्राम अफीम बरामद की। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दर्शन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सरपंच की पहचान दिलबाग सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App