अप्रैल में जमकर बरसा अंबर

By: May 1st, 2018 12:01 am

लाहुल-स्पीति को छोड़ हर जिला में सामान्य से ज्यादा बारिश

शिमला— प्रदेश में अप्रैल के दौरान सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। किन्नौर व लाहुल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों से सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अप्रैल के दौरान प्रदेश में सामान्य से 22.4 बारिश रिकार्ड की गई है, जो सूखे की मार झेल रहे किसानों व बागबानों के लिए कुछ हद तक की राहत लेकर आई है। अप्रैल के दौरान कुल्लू में सर्वाधिक बारिश आंकी गई है। कुल्लू में 91.1 मिलीमीटर बारिश हुई। मंडी में 81.1 मिलीमीटर बारिश हुई, अगर अप्रैल के दौरान हुई बारिश की बात करें तो अपै्रल में 58.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 22.4 डिग्री मीटर अधिक है, मगर यह अप्रैल के दौरान पिछले साल के मुकाबले कम आंकी जा रही है। पिछले साल 88 मिलीमीटर बारिश हुई, जो इस वर्ष से 30 मिलीमीटर अधिक थी। प्रदेश में विंटर सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है। उस पर अप्रैल के दौरान भी बीते वर्ष के मुकाबले कम बारिश आंकी जा रही है, जो प्राकृतिक पेयजल स्रोतों और कृषि के लिए घातक साबित हो सकती है।

पहाड़ों पर छह मई तक बौछारें

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मई के पहले सप्ताह के दौरान भी मौसम तेवर दिखाएगा। पहाड़ों में छह मई तक बारिश होगी, जबकि मैदानी इलाकों में चार मई से मौसम शुष्क बना रहेगा।

अप्रैल में बारिश

नाम        वास्तविक सामान्य

बिलासपुर 47.9      26.1

चंबा       78.3       51.7

हमीरपुर   75.4       27.1

कांगड़ा    51.0      39.9

किन्नौर    40.1      77.4

कुल्लू      91.9      79.5

लाहुल     54.6      108.9

स्पीति

मंडी       81.1       48.3

शिमला    49.6      48.3

सिरमौर    45.2       20.4

सोलन     52.7       27.9

ऊना       32.6      17.2

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App